State

प्रधानमंत्री के भाई प्रल्हाद मोदी, उनका परिवार मैसुरु के पास सड़क दुर्घटना में घायल

मैसुरु : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के कुछ सदस्य मंगलवार को कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये लेकिन वे सुरक्षित हैं।पुलिस ने बताया कि श्री मोदी की कार दोपहर बाद मैसुरु जिले के कडाकोला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

मैसुरु की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गयीं। घटना की सूचना कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय को भी तत्काल प्रेषित कर दी गयी ।अस्पताल के सूत्रों के अनुसार श्री प्रह्लाद मोदी और उनके परिजनों को चोटें आयीं हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।कर्नाटक सरकार के मंत्री एस टी सोमशेखर दुर्घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद मैसुरु रवाना हो गये थे। प्रधानमंत्री के परिवार के अस्पताल पहुंचने के बाद प्रशासन ने वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button