Astrology & Religion

25 अक्टूूबर को दोपहर 2ः29 मिनट से शाम 6ः32 मिनट तक है सूर्य ग्रहण काल

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ेगा। लखनऊ के आस-पास ग्रहण का प्रारभ्भ दोपहर 2ः29 से प्रारंभ होगा और शाम 6ः32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी वाराणसी के पं. शशिकांत तिवारी ‘ सजय जी‘ ने दी। यह ग्रहण देश में दिखाई पड़ेगा। यह साल का आखिरी ग्रहण होगा।

उन्होंने बताया कि ग्रहण का सूतक काल प्रातः 4ः29 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 2ः29 से प्रारंभ होगा और शाम 6ः32 पर समाप्त हो जायेगा। जबकि दिल्ली एनसीआर में शाम को 4ः29 से प्रारंभ ग्रहण शुरू होगा। ग्रहण का मध्य समय 5ः30 है, सूर्यास्त 5ः 38मिनट पर होगा। ग्रहण का मोक्ष 6ः 26 मिनट पर होगा।पंडित तिवारी ने बताया कि ग्रहण काल में भोजन बनाना, भोजन ग्रहण करना निषेध माना गया है। लेकिन बड़े बुजुर्ग, बच्चे और रोग ग्रस्त लोगों के लिए यह नियम लागू नहीं होता है।

गर्भवती स्त्रियों ग्रहण में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें इस समय स्नान करना, बाल धोना, बाल संवारना, आटा गूंथना, सब्जी काटना, सिलाई आदि करना सबकी मनाई होती है, मोटे तौर पर कुछ भी कार्य न करें, मात्र भगवान का भजन करते रहें। यह परिवार के अन्य सदस्यों पर भी नियम लागू होते हैं।ग्रहण शुरू होने से पहले दूध, दही, पीने के पाने, सहित खाने-पीने की वस्तुओं में कुश या तुलसी दल डाल देना चाहिए। ग्रहण काल मंत्रसिद्धि के लिए विशेष समय माना गया है। इस समय भगवान का जप, ध्यान करना श्रेष्ठ माना गया है।लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से गोमती नगर रिवर फ्रंट व मैरिन ड्राइव में विशेष इंतजाम किए गए हैं।( हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button