Breaking News

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद को पृथक-वास में रखा, कल होगी कोविड-19 की जांच

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में खराश और बुखार के कारण पृथक-वास में चले गए हैं और वह मंगलवार को कोविड-19 की जांच करवाएंगे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ रविवार को दोपहर बाद से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत महसूस हो रही थी। डाक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह कोविड -19 जांच कराएंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह कैबिनेट की एक बैठक में भाग लिया था और उसके बाद वह किसी बैठक में शामिल नहीं हुए । मुख्यमंत्री पिछले दो हफ्ते से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button