UP Live

हाथियों के झुंड ने 9 साल की बच्ची को कुचला, मौत

सोनभद्र । छत्तीसगढ़ से भटक कर यूपी के सोनभद्र पहुंचे हाथियों के एक झुंड ने  रविवार रात नेमना गांव में घर के बाहर पिता के साथ सो रही एक 9 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार अरझट गांव निवासी राम सजीवन नेमना में अपने मौसा जगजीवन के घर गए थे।

रविवार की रात वह मौसा के घर के बाहर अपनी नौ वर्षीय बेटी सुनयना के साथ सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे अचानक हाथियों का झुण्ड वहा पहुंच गया और रामसजीवन को सूंढ़ से उठाकर कुछ दूर फेंक दिया। उसके बाद बगल में सो रही बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गईं।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से हाथियों को लेकर सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों को अलर्ट न करने के कारण ही यह हादसा हुआ है। उधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन और पुलिस विभाग की टीम सोमवार की सुबह गांव पहुंची है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button