नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,052 नए केस सामने आए और 1,141 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 58,18,571 हो गई है जिसमें 9,70,116 सक्रिय मामले हैं और 47,56,165 ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 92,290 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।



