Politics

विस चुनाव: कर्नाटक में 1952 के बाद सर्वाधिक 73.19 प्रतिशत मतदान

बेंगलुरू : कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो कि राज्य में 1952 के बाद अब तक का सर्वाधिक मतदान है।कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार शाम यह जानकारी देते हुए कहा, “कर्नाटक ने विस चुनाव में नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत रहा।”

उल्लेखनीय है कि अधिकांश सर्वे में राज्य में त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद जतायी जा रही है। दो सर्वे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस बहुमत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है।बेंगलुरु शहर में सबसे कम 52.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पिछले चुनाव में करीब 55 फीसदी मतदान हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि बेंगलुरु ग्रामीण में 85.08 प्रतिशत मतदान हुआ है और चिक्कबल्लापुर के 85.56 प्रतिशत मतदान के बाद दूसरे नंबर पर है।

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान का संकेत नहीं है।इस साल का वोट प्रतिशत 2018 के रिकॉर्ड 72.44 फीसदी को पार कर गया। वर्ष 2013 में यह 71.83 था। मतगणना 13 मई को होनी है।कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में खुद को मुख्य विपक्षी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने के लिए पूर्ण बहुमत की उम्मीद कर रही है।

जेडीएस त्रिशंकु फैसले की स्थिति में किंगमेकर की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रही है, जबकि पंजाब और दिल्ली में सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button