Crime

7 साल की बच्ची को अमेरिकन बुली डॉग ने नोंचा

दिल्ली । राजधानी दिल्ली से डॉग बाइट के कई मामले देखने को मिलते हैं। ताजा मामला रोहिणी का है। यहां अमेरिकन बुली डॉग ने सात साल की बच्ची को बुरी तरह नोंच डाला। जिस कारण वह जख्मी हो गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे उनकी बेटी श्रिनी दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से बाहर निकली। जैसे ही वह घर की सीढ़ीयों से नीचे उतरी, उनके पड़ोस में रहने वाली मीनू का पेड डॉग श्रिनी को देख भौंकने लगे। श्रिनी इससे डर गई. वह सीढिय़ों से नीचे की तरफ दौड़ी। कुत्ता भी उसे पीछे दौड़ा, तभी वह घबराकर गिर गई। उसके बाद कुत्ते ने उसे काट लिया। कुत्ते ने उसकी दाईं बाजू और भी कई जगह बुरी तरह नोंच डाला।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button