UP Live

एसडीएम, कोतवाल सहित 62 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

अब तक दो चरणों में 382 लोगों को लगा टीके का पहला डोज

दुद्धी सोनभद्र- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एसडीएम व कोतवाल सहित 62 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण के पहले दिन 28 जनवरी को 320 आंगनबाड़ीयों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया था। अभियान के दूसरे तिथि 11 फरवरी को प्रशासन व पुलिस विभाग के 62 लोगों का टीकाकरण किया गया।

इसमें एसडीएम रमेश कुमार सबसे पहले सीएचसी पहुंचकर खुद को टीका लगवाया। टीकाकरण के आधे घंटे तक चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने उन्हें अपने निगरानी में रखा। आधे घंटे बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पर उपजिलाधिकारी अपने दुद्धी स्थित कार्यालय के लिए निकल गए। थोड़ी देर पश्चात प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह अपने अधीनस्थों के साथ सरकारी अस्पताल पहुंच कर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण केंद्र पर फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स जयमूर्ति, एएनएम नीलम त्रिवेदी, अंजू कुमारी, सीएचओ मधु व विनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button