Crime

बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत

अहमदनगर । महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राज्य परिवहन की बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में हुई। यहां अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था. इसके बाद उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। पारनेर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी इस दौरान रुक गया था और सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर जैसे ही सड़क पर मुड़ा, वहां आ रही राज्य परिवहन की एक बस उस ट्रैक्टर और कार से टकरा गई. इसकी चपेट में मजदूर आ गए। यह घटना इतनी भयावह थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button