
वाराणसी। चोलापुर इलाके में साइबर क्राइम की टीम ने छापेमारी का दो शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा जो कईयों को पेटीएम के माध्यम से चूना लगा चुके थे। उनके पास से कई एटीएम कार्ड ,दो मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वादी महावीर बाबूनन्दन जैसवार पुत्र स्व. बाबूनन्दन निवासी–ग्राम–खुटहां, पोस्ट-कैथोर, थाना–चोलापुर, वाराणसी द्वारा साइबर क्राइम सेल को सूचना दी गयी कि मेरे बैंक खाते से मेरी जानकारी के बिना दिनांक 31जनवरी20 से 31 अगस्त 2020 तक कई बार में कुल 3,14,000 रूपये अवैध रूप से साइबर अपराधियों ने गायब कर दिया है।
इस सूचना पर साइबर क्राइम थाना सारनाथ ने मु0अ0सं0- 0006/2020 धारा- 419/420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट ,नोडल अधिकारी साइबर क्राइम अभिमन्यु मांगलिक द्वारा साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में संकलित साक्ष्यों से अनावरण के उपरान्त अभियुक्त अश्वनी कुमार उर्फ छोटू पुत्र गुलाब राम निवासी खुटहां, पोस्ट–कैथोर थाना चोलापुर, वाराणसी का नाम प्रकाश में आया, जिसे प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राहुल शुक्ला द्वारा दानगंज बाईपास के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अश्वनी कुमार उर्फ छोटू द्वारा बताया गया कि मैनें अपने भाई अनिकेत के साथ मिलकर अवैध धन की निकासी किया था। अभियुक्त से अनिकेत के बारे में पूछने पर बताया कि वह दानगंज बाजार में ही युनियन बैंक के पास उठता बैंठता है वहीं पर मिल सकता है । प्रभारी निरीक्षक अभियुक्त अश्वनी उपरोक्त के बताये स्थान पर पहुँचकर अनिकेत कुमार उर्फ गोलू पुत्र गुलाब राम निवासी खुटहां थाना चोलापुर, वाराणसी को समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार कर लिया । उक्त घटना के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का तरीकाः-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अश्वनी उर्फ छोटू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरा मोबाइल नम्बर 8400659909 है जिससे मैं पेटीएम एकाउन्ट बनाकर उपयोग करता हूं। मैनें अपने बड़े भाई अनिकेत कुमार उर्फ गोलू के कहने पर अपने गांव के रहने वाले महावीर बाबूनन्दन जैसवार जो मेरे बगल में ही रहते है, चूकि महावीर बाबूनंदन बुजूर्ग है और युनियन बैंक आफ इण्डिया में दो खाता है इसलिए बैंक ले जाकर पैसा निकालने में उनका मदद करते थे साथ ही किसी दूसरे से बात करना होता था तो नंबर लगा देते थे इसी बीच मौका पाकर धोखे से उनके दोनों खातों का विवरण व ए.टी.एम. कार्ड नंबर प्राप्त कर लिया और मैंने अपने पेटीएम एकाउन्ट से लिंक कर लिया और जब-जब बैंक लेकर मैं या मेरा भाई जाते थे तो ओ.टी.पी. आने के नाम पर मोबाइल लेता था और पैसा पेटीएम खाते में ट्रांसफर कर लिया जाता था और जब फोन लगाने को हमलोगों को कहते थे तब उसी दौरान पेटीएम का ओ.टी.पी. प्राप्त कर पैसा अपने पेटीएम एकाउन्ट में ट्रासफर कर लेते थे । महावीर से खाते से कई महीने से थोड़ा-थोड़ा करके पैसा निकालते रहे जिसे मै अपने व अपने भाई अनिकेत के खाते में ट्रान्सफर करके कैश निकाल लेते था इसके अतिरिक्त मेरे घर के सामने ईट भट्ठे पर चौकीदारी करने वाले अर्जुन पुत्र स्व0 रामजीत का मोबाइल फोन धोखे से प्राप्त कर उसके मो.न. 6389943095 से PAYTM एकाउन्ट बनाकर महाबीर के खाते से लिंक कर मैने कई बार पैसा निकाला है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. अश्वनी कुमार उर्फ छोटू पुत्र गुलाब राम निवासी खुटहां थाना चोलापुर वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।
2. अनिकेत कुमार उर्फ गोलू पुत्र गुलाब राम निवासी खुटहां थाना चोलापुर वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
1.अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त के खाते में फ्रीज कराया गया धनराशि- 91,290.22 रूपये ।
2. 02 अदद मोबाइल फोन ।
3. 04 अदद ए.टी.एम.कार्ड- युनियन बैंक आफ इण्डिया ।
4. 01 अदद ए.टी.एम.कार्ड- एक्सिस बैंक ।
5. 01 अदद ए.टी.एम.कार्ड- स्टेट बैंक आफ इण्डिया ।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0-0006/2020 धारा 419/420 भादवि व 66 डी आई.टी.एक्ट थाना साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम *-
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना-राहुल शुक्ला, उ0नि0 सुनील कुमार यादव, क0आ0 ग्रेड-ए श्याम लाल गुप्ता, का0 अवनीश सिंह व एच0जी0 चालक मनोज कुमार राजभर मौजूद रहे।


