UP Live

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमितों के 5722 नए पॉजिटिव मिले

लखनऊ । यूपी में मंगलवार को 5722 नए संक्रमित मिले जबकि पिछले 24 घंटे में मरने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को संक्रमित होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई। हालांकि तीन-चार दिन पूर्व की स्थिति से यह फिर भी बेहतर है ।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,50,085 सैम्पल की जांच की गई जिसे जोड़ने के बाद अब तक प्रदेश में कुल 88,26,726 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 5722 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 2,96,183 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए।

Related Articles

Back to top button