Crime

बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर चौराहे पर सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय छविराज गुप्ता की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें घर के बाहर टहलते समय ठोकर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के बहोर चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक छविराज गुप्ता (50) बहोर चौराहे के निवासी थे। रोज़ की तरह वह अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक युवक ने मोटरसाइकिल से उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छविराज गुप्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी पहुँचाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक सवार की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बहोर चौराहे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वहां स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जाएं। लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की भी मांग की है।

दिल्ली धमाके में भलुअनी का युवा व्यापारी शिवा जायसवाल घायल, नगर में चिंता का माहौल

नई वंदे भारत एक्सप्रेस से काशी के पर्यटन को मिला बूस्टर डोज़, बढ़ेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button