Crime

5 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों को सोना बरामद

महासमुन्द,छत्तीसगढ़ । महासमुंद पुलिस ने सोने की तस्करी करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तस्करों के पास से पुलिस ने सात किलो से ज्यादा सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। आरोपी तस्करों के पास से दो लग्जरी कार और पांच मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। एनएच-53 में रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास तस्कर पकड़े गये हैं। खड़कपुर से महाराष्ट्र सोना लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है। पांचों तस्कर के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है। साइबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की है। भारत सरकार की जांच एजेंसी डीआरआई को आगे की कार्रवाई के लिए मामला सौंपा जाएगा।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button