Crime

ट्रकों की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला सड़क हादसा कामगर नगर में हुआ, जिसमें एक शादीशुदा कपल की मौत हो गई. दूसरा सड़क हादसा विहिरगांव में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हुई। जबकि, तीसरा सड़क हादसा परदी इलाके में हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई. पहले सड़क हादसे की बात करें तो शुक्रवार को 43 वर्षीय देवानंद उके अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनी उके के साथ किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने कामनगर पहुंचे थे। यहां से वे लोग बाइक पर सवार होकर रात को घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में कामनगर इलाके से थोड़ी ही दूर उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, इस कारण दंपति की मौत हो गई।(वीएनएस)

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

Related Articles

Back to top button