Crime

बैंक मैनेजर हत्याकांड में मास्टर माइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

अबतक 11 गये जेल लेकिन मुख्य शूटर अब भी फरार,असलहा, स्कॉर्पियो, बाइक नगदी बरामद

वाराणसी । पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर फूलचंद राम की गत 9 जून को गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस दौरान उनके पास मौजूद 20लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आज मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से एक लाख से अधिक की धनराशि ,तमंचा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो व एक बाइक बरामद हुई है।

इस बावत पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड मधुबन मऊ निवासी आलोक राय ,मरदह गाजीपुर निवासी विकास गौड़ ,दौड़सर मरदह निवासी राहुल तिवारी, शादियाबाद बरहट निवासी नितेश तिवारी , मिश्रौली चिरैयाकोट निवासी अरुण मिश्रा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। उनके कब्जे से उपरोक्त माल बरामद हुआ।

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि घटना के पूर्व सभी ने आलोक राय के साथ मिलकर संदहा में उस लूट की योजना बनाई थी। संदहा में उस दिन बियर पार्टी भी हुई जिसमें मुख्य शूटर राहुल पंडित, धीरेंद्र सिंह, सतपाल ,अरुण मिश्रा के साथ विकास गौड़, नितेश व मास्टरमाइंड आलोक राय खुद मौजूद रहा ।

घटना वाले दिन बैंक मैनेजर को संदहा के आगे लाकर लूटने की योजना बनी थी। लेकिन बैंक मैनेजर ने गाड़ी उधर ले जाने से मना कर दिया तब धीरेंद्र के इशारे पर मुख्य शूटर राजू ने उसे गोली मार दी। उसके पास मौजूद 20लाख रुपए लेकर दोनों हम लोगों की गाड़ीमें सवार होकर सभी फरार हो गए। हम लोगों को एक लाख मिले थे जबकि सारा पैसा राजू पंडित व धीरेंद्र लेकर फरार हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में फूलपुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार, अश्वनी कुमार के अलावा क्राइम ब्रांच व चौबेपुर की पुलिस मौजूद रही। इसके पूर्व भी छह बदमाश पकड़े गए थे इस प्रकार कुल मिलाकर 11 लोग पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजू पंडित व धीरेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button