
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही नेवादा में रविवार की सायंकाल में पुरानी रंजिश में 25 वर्षीय युवक को दबंगो ने घेर कर लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। गम्भीर अवस्था मे उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए तहरीर में बरही नेवादा निवासी अवनीश सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने पिता शैलेन्द्र के लिए दवा खरीदने सायंकाल में बाजार जा रहा था। तभी एक कटरे के पास पहले से घात लगाकर बैठे चार पांच युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे व रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
जिससे उसका सिर फट गया और हाथ पैर में चोटे आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ 147,323,504,506,352 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वही घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वही घायल युवक ने पिटाई के दौरान उसके जेब से 40 हजार रुपये भी गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


