Varanasi

11 दारोगा समेत 37 पुलिसकर्मी इधर से उधर

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने 11 उपनिरीक्षक समेत कुल 37 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इधर से उधर हुए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया।

उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह थाना कैंट, राजेश सिंह को सारनाथ, अमित कुमार सिंह को चौबेपुर, अरुण कुमार सिंह को मंडुवाडीह,हर्षमणि तिवारी को कैंट, मनोज कुमार सिंह को लोहता, अजय कुमार को मंडुवाडीह,  राज दर्पण तिवारी को शिवपुर, इमरान खान को मंडुवाडीह, रमेश को चोलपुर और संजय कुमार यादव को थाना शिवपुर भेजा गया।

वहीं हेडकांस्टेबल  विनीत कुमार सिंह शिवपुर, सत्यदीन यादव को चोलापुर, रमाशंकर यादव को सारनाथ, लल्लन यादव को सारनाथ, अनिल कुमार सिंह चोलापुर, पंकज कुमार सिंह शिवपुर, कमलेश सिंह कैंट और  कैलाश यादव चोेलापुर थाना भेजा गया। इसी तरह बचे कांस्टेबलों को भी विभिन्न थानों से अटैच किया गया।

Related Articles

Back to top button