
दुद्धी,सोनभद्र- स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 3 मामले आये। तहसीलदार सुरेश चंद्र एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित थाना दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित 3 मामले आये। अधिकारी द्वय ने सम्बंधित लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर,मामले का निस्तारण करें।
इस बीच अचानक पहुंचे अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव सिंह ने समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरुप जनकल्याणकारी दिवसों में आने वाले मामलों का गुणवत्तापरक निस्तारण कर,पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही। अवसर पर अनिता गुप्ता, विमलेश श्रीवास्तव, सन्तोष दुबे, राम प्रकाश चौहान सहित दर्जनों हल्का लेखपाल मौजूद रहे



