Crime

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित 3 की मौत

बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर में एक दर्दनका सड़क दुर्घटना हुई. जहां दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक रोक कर सड़क किनारे अपने मौसा से बात कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय नरपत, 16 वर्षीय विक्रम और 24 वर्षीय मौसा राणाराम के तौर पर हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर तीनों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया. हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button