International

युद्ध का 19वां दिन: रूस के निशाने पर यूक्रेन के 24 शहर

जेलेंस्की ने नाटो को चेताया

कीव । यूक्रेन पर हमले के 19वें दिन रूस के निशाने पर यूक्रेन के 24 शहर हैं। इनमें से 19 शहरों में रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो को चेतावनी दी है कि जल्द ही उनकी जमीन पर भी रूसी रॉकेट गिरने लगेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद रूस लगातार यूक्रेन पर हमले में अपनी ताकत झोंक रहा है। सोमवार को इस युद्ध के 19वें दिन भी रूस ने पूरी ताकत के साथ यूक्रेन पर हमला बोल दिया।

यूक्रेन के 24 शहरों में रूसी सैनिकों की ओर से लगातार बम बरसाए जा रहे हैं। इसमें से 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से रविवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया गया। इसमें उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आपने यूक्रेन के आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित नहीं किया, तो जल्द ही नाटो की जमीन पर भी रूसी रॉकेट गिरेंगे।वहीं यूक्रेन की तरफ से युद्ध खत्म करने की कोशिशें भी तेज हुई हैं। माना जा रहा है कि अब रूस के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत कराने के प्रयास करेगा। उनका मानना है कि सीधी बातचीत से ही समस्या का समाधान निकल सकता है।(हि.स.)

बड़ी खबर : यूक्रेन के मददगारों के वाहनों को निशाना बनाएगी सेना.: पुतिन

रूस ने कहा है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल वैध रूप से निशाना बनाएंगे। देश के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि रूस ने संयुक्त राज्य को यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को विदेशी हथियार पहुंचाने वाले काफिले के रूसी सशस्त्र बलों के निशाने पर होंगे।उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिम के खिलाफ प्रतिशोधी प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं और वे जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी। रियाबकोव ने कहा कि यदि वाशिंगटन इसके लिए तैयार है तो रूस अमेरिका के साथ एक सुरक्षा वार्ता फिर से शुरू कर सकता है।उन्होंने कहा कि यह नहीं कहेंगे कि सुरक्षा गारंटी पर रूस के प्रस्ताव पूरी तरह से लागू होंगे, क्योंकि स्थिति बदल गई है। उधर यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी कमांड ने उन लोगों की भर्ती के लिए सूची तैयार की है, जो सैन्य सेवा के बजाय सामुदायिक सेवा श्रमिकों के रूप में यूक्रेन के खिलाफ काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button