Health

देश में कोरोना के 2,329 सक्रिय मामले, 27 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली : देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के मामलों के बीच बीते 24 घंटों में 2,329 सक्रिय मामले सामने आये और तथा 27 मरीजों की मौत हुई।इस दौरान देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 487 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक देश में 2,20,66,27,758 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2,329 सक्रिय मामले बढ़कर 63,562 हो गए है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गयी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,190 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 8,175 बढ़कर 4,42,50,649 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 738 की वृद्धि हुई है।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में 315, राजस्थान में 310, छत्तीसगढ़ में 262, हरियाणा में 196, ओडिशा में 175, कर्नाटक में 152, तमिलनाडु में 125, पश्चिम बंगाल में 101, बिहार में 62, आन्ध्र प्रदेश 52, उत्तराखंड में 48, महाराष्ट्र में 31, झारखंड में 29, मध्य प्रदेश में 16, सिक्किम और तेलंगाना में 12-12, मिजोरम और नागालैंड में दो-दो, त्रिपुरा में एक मामला सामने आया है।

इसी अवधि में महाराष्ट्र में छह, दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में दो, केरल, पुड्डुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button