
22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में होगा अंकित : दिलीप पटेल
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सुंदरपुर स्थित प्रभु श्री राम मंदिर अगिया-जोगिया वीर बाबा के प्रांगण में चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के क्रम में आज दूसरे दिन भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वाराणसी महानगर के सुंदरपुर स्थित प्रभु श्री राम मंदिर अगिया-जोगिया वीर बाबा के प्रांगण में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और पूरे मंदिर परिसर की मुकम्मल सफाई की । इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद ऐसा ऐतिहासिक समय आने वाला है जब हम प्रभु राम की उनके जन्म स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और 22 जनवरी के पूर्व स्वच्छ तीर्थ के तहत सभी मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर किया जाएगा एवं उसे सजाकर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन उसमें विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि इस दिन पुरा देश उत्सव के रंग में डुबा रहेगा।
रामोत्सव 2024:18 जनवरी को गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे श्रीरामलला
देश में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, गरीबी अनुपात 11.28 पर आया
रामोत्सव-24:जय श्रीराम के नारे से गूंज रहा अयोध्या धाम, राम भक्तों की टोली में दिख रहा उत्साह



