Crime

6 माह से बंधक बने रहे 11 नाबालिक समेत 21 मजदूर

बचपन बचाओ आन्दोलन ने लोहता थाने में दर्ज कराया मुकदमा

लोहता,वाराणसी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्लिपर कारखाने मे कम्पनी मालिक,ठेकेदार सहित अन्य लोग बीते 6 माह से सिंहपुर उड़ीसा के रहने वाले 11 नाबालिक सहित 21 मजदूरों को बंधक बना कर जबरन लोहे, नुकीले सरियो, केमिकल और सीमेंट मशीनो पर काम करा रहे थे।  काम न करने पर डराया धमकाया जाता था और निगरानी के लिए गार्ड रखे गये थे।

इस बीच मौका देख वहां से एक दर्जन की संख्या में कामगार भाग निकले और पीडीयूनगर पहुंचे। यहां रेलवे पुलिस की नजर पड़ी और पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ। रेलवे पुलिस ने बचपन बचाओ आन्दोलन के प्रोजेक्ट अधिकारी देशराज सिंह और पुलिस के कोआर्डिनेशन पर उक्त स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की।

ठेकेदार, कम्पनी मालिक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम,बंधित श्रम अधिनियम,बाल श्रम अधिनियम की धारा 342,344,374,75,79,16,3,14 दर्ज कराया। लोहता थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गये नाबालिक श्रमिको को चाईल्ड लाइन तथा अन्य बालिक श्रमिको को बचपन बचाओ आन्दोलन के कार्यकर्ताओ के संरक्षण में भेज दिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button