Crime

कार की ठोकर से 2 युवकों की मौत

सरगुजा,छत्तीसगढ़ । जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कार ने 2 बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार चालक मौके से ही फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक कार चालक ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी। इधर कार चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button