मिक्श्चर मशीन साफ करते 2 मजदूरों को लगा करंट, दोनों की मौत
रायगढ़ ,छत्तीसगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र से मिल रही है, जहां मिक्श्चर मशीन की सफाई करने के दौरान दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हुकराडीपा चौक में सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे मिक्श्चर मशीन सफाई करते समय दो मजदूर अचानक करंट की चपेट में गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर विवेक कंट्रक्शन के तहत काम करते थे, जिनमें एक कोरबा जिले का रहने वाला था और दूसरां बिहार का रहने वाला था।
करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत की सूचना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया। साथ ही साथ मृतक के परिजनों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है। मंगलवार की सुबह दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के सुपुर्द किया जाएगा।
वहीं संबंध में तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह मिक्श्चर मशीन की सफाई के दौरान ड्रील मशीन में करंट फ्लो होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।(वीएनएस)



