Crime

एक्सप्रेस-वे पर 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, 7 घायल

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात हादसा हो गया, जबकि दूसरा हादसा रविवार को हुआ। दोनों हादसों में एक-एक ड्राइवर की मौत हो गई। पहले हादसे में करीब 5 लोग और दूसरे हादसे में 2 लोग घायल हुए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों हादसे दनकौर थाना क्षेत्र में हुए हैं। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button