Sports

खेल गांव में 2 और एथलीट कोरोना पॉजिटिव, अब तक 3 खिलाड़ी संक्रमित

टोक्यो/नई दिल्ली । टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना संकट के बादल और गहराते जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित एथलीटों को  14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, `यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।`  बता दें कि ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया।

टोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि जापान या गांव के अन्य निवासियों में खेल गांव में खिलाड़ियों से वायरस संक्रमण का खतरा न के बराबर है।

आयोजकों ने कहा कि एक जुलाई के बाद से शनिवार तक उनके अधिकार में आने वाले क्षेत्र में 45 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।  खेल गांव में अब तक केवल तीन मामले आए हैं और अधिकतर की पहचान टोक्यो 2020 के ‘ठेकेदारों’ और ‘खेलों से संबंधित कर्मियों’ की है। इस सूची में तीन एथलीट है, जो 14 और 18 जुलाई को पॉजिटिव हुए, जबकि तीन सदस्य मीडिया के हैं। इन 45 में से 12 जापान के निवासी नहीं हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button