Crime

2.33 करोड़ की धोखधड़ी करने वाला एयरपोर्ट से गिरफ्तार

नोएडा । थाना फेस-1 पुलिस ने धोखाधड़ी कर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 2 करोड़ 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के ए 51, रामकृष्णा अपार्टमेंट निवासी श्रवण चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को पीड़ित ने थाना फेज-1 में शिकायत दी कि श्रवण चौधरी ने प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर उनसे इकरारनामा के आधार पर 2 करोड़ 33 लाख रुपए।

आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका था। प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने नहीं दिए। यही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी धोखाधड़ी करने के बाद लंदन भाग गया था। पुलिस उसकी टोह ले रही थी। कुछ दिन पहले ही वह लंदन से लौटा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के गेट नंबर पांच से गिरफ्तार किया। बताया गया कि वह फिर से भागने की फिराक में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button