Breaking News

बलिया में आज भी मिले 17 कोरोना मरीज, स्वस्थ्य हो लौटे घर 61

एक्टिव केस हुए 240, अब तक 9 की मौत

बलियः जिले में रविवार को भी 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि 61 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेज दिए गए। ठीक हुए मरीजों को अगले 14 दिन तक घर में ही क्वरंटाइन होने को कहा गया है। इधर बढ़ते मरीजों के बीच अब जिलें में कुल मरीजों की संख्या 737 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस की संख्या 240 है। रविवार को भी 61 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। जबकि अब तक जनपद में 437 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि पूर्व मंत्री घूरा राम समेत बलिया के अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बलिया में तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। बलिया में अब तक 10927 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनमें 898 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1991 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जबकि 19 जुलाई रविवार को भी जनपद भर से 183 लोगों का कोरोना जांच हेतु स्वैब सैंपल लिया गया।

Related Articles

Back to top button