Crime

वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 शव बरामद

वडोदरा । गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की हरणी झील में नाव पलट गई। नाव पलटने से 14 लोगों की मौत की सूचना है. नाव पर निजी स्कूल के 27 छात्र सवार थे और तो और उन्हें बिना लाइफ जैकेट पहने ही नाव में बिठाया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम छात्रों की तलाश कर रही है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 14 लोगों की मौत कंफर्म की है. हरणी झील में डूबने से 12 बच्चे और 2 टीचर की मौत हुई है. वह वडोदरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। सामने आया है कि हर्ष संघवी भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, इस मामले में विधायक शैलेष मेहता ने कहा कि, यह बोट ठेकेदार की गलती है, बोट में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे, साथ में शिक्षक भी थे। सरकार से इस मामले में सख्त से सख्त कारवाई की मांग की जाएगी।

सीएम ने जताया दुख

नाव पलटने की घटना को लेकर गुजरात के सीएम ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है. मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ, दयालु ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दे. नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है. सिस्टम को दुर्घटना के पीडि़तों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

पीएमओ ने जताया शोक

वडोदरा नाव हादसे को लेकर पीएमओ ने भी शोक जताया है। पीएमओ ने एक्स पर लिखा कि, वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।(वीएनएस)

वडोदरा में नाव पलटने से 13 छात्र,दो शिक्षकों की मौत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button