State

बंगाल में 1,30,00,000 मनरेगा जॉब कार्ड हटाए गए-शुभेंदु

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आधार कार्ड सीडिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से राज्य में 1,30,00,000 मनरेगा जॉब कार्ड हटा दिए गए हैं।श्री अधिकारी ने कहा, “लूट अलर्ट, आधार कार्ड सीडिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पश्चिम बंगाल में 1,30,00,000 मनरेगा जॉब कार्ड हटा दिए गए।”

उन्होंने आरोप लगाया “जरा कल्पना करें कि पिछले 10 वर्षों में औसतन, भले ही इन फर्जी जॉब कार्ड धारकों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं को केवल 10,000 रुपये का भुगतान किया गया हो, लेकिन निकाली गई राशि 13 हजार करोड़ होगी।श्री अधिकारी ने कहा, “टीएमसी नेताओं का विरोध फर्जी जॉब कार्ड जितना ही फर्जी है। जो लोग लूटेंगे उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों से सजा मिलेगी।” इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व मनरेगा और आवास योजना के तहत धन जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।”(वार्ता)

Related Articles

Back to top button