Crime

सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

चिक्कबल्लापुर : कर्नाटक के चिकबल्लापुर में गुरुवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह उस समय हुई जब यात्रियों से भरे एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी।पुलिस ने कहा कि यात्री वाहन अनंतपुर से बेंगलुरु की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार चालक सहित सभी मृतक अनंतपुर जिले निवासी थे।चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक डीएल नागेश ने कहा कि इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य यात्री की गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button