State

जितिया पर्व में स्नान करने के दौरान 12 लोगों की डूबकर मौत

नीतीश ने औरंगाबाद में डूबने से सात बच्चों की हुई मौत पर जताया शाेक

पटना : बिहार में औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण और सारण जिले में बुधवार को जितिया पर्व के अवसर पर स्नान करने के दौरान 12 लोगों की डूबकर मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार औरंगााबाद जिले में आठ, पश्चिम चंपारण और सारण जिले में दो-दो लोगों की डूबकर मौत हो गयी।

औरंगाबाद से प्राप्त सूचना के अनुसार मदनपुर प्रखंड के कुशहा और बारून प्रखंड के इंटहट गांव में जितिया पर्व को लेकर अपने परिजनों के साथ नदी तथा तालाब में स्नान करने गए बच्चे डूब गये। कुशहा के तालाब और इंटहट गांव के बटाने नदी से चार-चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतक बच्चों की पहचान कुशहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीया पुत्री सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 वर्षीया पुत्री नीलम कुमारी ,सरोज यादव की 12 वर्षीया पुत्री राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी ,इटहट गांव निवासी गौतम सिंह की 19 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी , 11 वर्षीय अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री चुलबुली, मनोज सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाजो कुमारी के रुप में की गई है।

बेतिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के दानियाल परसौना गांव में जिउतिया पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर की डूबकर मौत हो गयी।मृतकों की पहचान मनोज पटेल के दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं खोभारी साह के 11 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है।छपरा से मिली सूचना के अनुसार सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में सोंधी नदी में स्नान करने के दौरान राधे श्याम साह की पुत्री शोभा कुमारी (12) की डूबकर मौत हो गई है। वहीं जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के भरवलियां गांव स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान दुमदुमा गांव निवासी श्रवण प्रसाद सोनी के पुत्र गोलू कुमार (13) की डूबकर मौत हो गयी।

औरंगाबाद : जितिया पर्व के दौरान स्नान करने गए आठ बच्चों की डूबकर मौत

बिहार में औरंगाबाद जिले के बारून और मदनपुर प्रखंड में आज शाम जितिया पर्व के दौरान स्नान करने गए आठ बच्चों की डूबकर मौत हो गयी।अनुमंडल पदाधिकारी संतान कुमार सिंह ने यहां बताया कि मदनपुर प्रखंड के कुशहा और बारून प्रखंड के इंटहट गांव में जितिया पर्व को लेकर अपने परिजनों के साथ नदी तथा तालाब में स्नान करने गए बच्चे डूब गये। कुशहा के तालाब और इंटहट गांव के बटाने नदी से चार-चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।श्री सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान कुशहा गांव गांव निवासी उपेन्द्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीया पुत्री सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 वर्षीया पुत्री नीलम कुमारी ,सरोज यादव की 12 वर्षीया पुत्री राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी ,इटहट गांव निवासी गौतम सिंह की 19 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी , 11 वर्षीय अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री चुलबुली, मनोज सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाजो कुमारी के रुप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नीतीश ने औरंगाबाद में डूबने से सात बच्चों की हुई मौत पर जताया शाेक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के कुशहा गांव में चार तथा बारूण प्रखंड के इटहट गांव में तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से हुयी मौत पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।श्री कुमार ने बुधवार काे अपने शोक संदेश में कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं।मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।श्री कुमार ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button