National

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11502 नए मामले, 325 लोगों की मौत

नयी दिल्ली । भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए । संक्रमण से 325 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 9,520 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के मुताबिक देश में अभी 1,53,106 लोगों कर इलाज चल रहा है वहीं 1,69,797 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस हिसाब से 51.07 फीसद मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,502 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button