Breaking News

धारावी में कोविड-19 के 11 नये मामले सामने आये

मुंबई । मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोविड-19 के 11 नये मामने सामने आये जिससे बुधवार को कुल मामले बढ़कर 1,964 हो गए। यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में मृत्यु का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिससे कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 73 पर बनी रही।

उन्होंने कहा कि धारावती में मामलों में दैनिक बढोतरी की दर 1.57 प्रतिशत है जबकि दोगुनी होने की दर 44 दिन है जो कि इस झुग्गी बस्ती में कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार दिखाता है।

Related Articles

Back to top button