फिरौती के लिए दस साल के बच्चे की हत्या
जुए में पैसे हारने के बाद परिचित के बेटे को उगाही के लिए बनाया निशाना
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के लड्डनपुरा स्थित घर से लापता मो. अनस (8) की फिरौती के लिए रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान फैजान अहमद और मोहम्मद गुफरान निवासी नागकुंआ जैतपुरा के तौर पर हुई। हत्या में प्रयुक्त रस्सी और एक मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया और आगे की कार्रवाई में अभियुक्तों को जेल भेजा।
मामले का पर्दाफाश एडिशनल सीपी अपराध एंव मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने किया। अभियुक्तों पूछताछ में बताया कि जुंए तथा नशे की लत के कारण काफी लोगों से पैसा उधार लिये थे जो करीब दो लाख था। उधार चुकता का दबाव बनने पर हमदोनों ने अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनायी। 29 अप्रैल की रात रस्सी टेप एवं फर्जी सिम का प्रबन्ध कर नागकुंआ मैदान के पास लड्डनपुरा निवासी हफीजुर्रहमान जो परिचित था उसके बेटे अनस को पतंग दिलाने के बहाने टोटो पर बैठाकर पड़ाव की तरफ ले गये। गंगा नदी के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाकर अपहृत बच्चे के पिता एवं परिजनों को फोन किया। लेकिन हड़बड़ाहट में राज खुल जाने के डर से उक्त बच्चे की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और शव को वहीं बालू में ढक दिया।



