Crime

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की हत्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया क‍ि व‍िनय श्रीवास्‍तव को गोली लगी है। स‍िर में चोट के न‍िशान हैं। घर में छह लोग आये थे। रात में साथ में खाना खाया था। मौके पर प‍िस्‍टल म‍िली है। प‍िस्‍टल व‍िकास क‍िशोर की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरेे की फुटेज न‍िकाली जा रही है। फोरेंस‍िक टीम भी जांच में लगी है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा ये तो जांच का व‍िषय है क‍ि क्‍या घटना हुई है। मुझे जब पता चला, तो मैने कम‍िश्‍नर को फोन कर घटना की सूचना दी। शव पोस्‍टमाॅर्टम के ल‍िए भेजा गया है। जो सच होगा वो सामने आएगा।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button