Crime

युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवारजनों ने हालांकि हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा का ताल निवासी धर्मेंद्र पुत्र साहब सिंह पेशे से ट्रक चालक था। वह मंगलवार की रात किसी कारखाने में गाड़ी खड़ी कर मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button