UP Live

सुलतानपुर के धोपाप में स्नान करते युवक की डूबने से मौत

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के थाना लंभुआ के प्रसिद्ध घाट धोपाप में रविवार को गंगा दशहरा पर स्नान करने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के लंभुआ निवासी विनोद सोनी (32) वर्ष आज सुबह गंगा दशहरा पर स्नान करने आये थे। स्नान करते समय धारा की गहराई में चले जाने से डूब गए। प्रशासन के कड़ी मशक्कत के बाद मछुवारों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button