Crime

जौनपुर में बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास शनिवार को सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार जिले में बक्सा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी अनुराग यादव (30) किसी काम से प्राइवेट बस द्वारा आज बदलापुर गया था, जैसे ही वह बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार में आ रही बोलोरो ने उसे रौंद दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button