Crime

हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

कछवांरोड,वाराणसी। मिजार्मुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड पुलिस चौकी के निकट तमाचाबाद (ठटरा) गांव स्थित हाइवे पर मंगलवार की देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के धक्के से मुर्तजा (28) नामक युवक की मौत हो गई। युवक बाक्स बनाने का कारीगर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

तमाचाबाद गांव निवासी मुर्तजा घर पर ही लोहे का बाक्स बनाने का काम करता था। गुटखा लेने के लिए सड़क पार कर दुकान पर जा रहा था इस बीच प्रयागराज की ओर जा  रहे वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button