Breaking News

युवा अधिवक्ता व भाजपा नेता को मध्य रात्रि पुलिस ने उठाया, मचा बवाल

अधिवक्ताओं एवं भाजपाइयों ने सड़क जाम कर की नारेबाजी.सीओ द्वारा दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर मामला हुआ शांत.

दुद्धी,सोनभद्र : कोतवाली पुलिस का बर्बर चेहरा रविवार/सोमवार की अर्धरात्रि में उस वक्त देखने को मिला,जब चर्चित युवा अधिवक्ता व भाजपा कार्यकर्ता पंकज कुमार उर्फ़ बुल्लू के घर आधी रात को पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे कोतवाल ने गंजी अंडरवियर पर सो रहे पंकज को उठा लिया और पिटाई कर हवालात में डाल दी| पुलिसिया तांडव की जानकारी मिलते ही रात एक बजे से ही पुलिस चौकी के बाहर भाजपा नेताओं एवं अधिवक्ताओं का जमघट लगने लगा| कोतवाल द्वारा उस वक्त न तो किसी का फोन रिसीव किया गया,और नाही दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की जहमत उठाई| पुलिस ने यह कारवाई एक पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा दर्ज कराए गए धारा 323 व 504 के मामले में की |

पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर में उनका ड्राइवर वाहन में ईधन डलवाने जाबर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गया था| वहां तेल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप के आन लाइन एकाउंट में उसका भुगतान उसी क्षण कर संबंधित नोजल मैन को जानकारी दी गई| किन्तु वह मानने को तैयार नही हुआ, उल्टा मोबाइल पर अभद्र लहजे में बर्ताव करने पर वे पेट्रोल पंप पहुंचे| दोनों के बीच नोंकझोंक के साथ विवाद हो गई| सीसीटीवी में कैद फुटेज को कुछ लोगो द्वारा वायरल कर उसे तूल दे दिया गया| पुलिस ने पंपकर्मी की शिकायत पर भादवि की धारा 323 व 504 के तहत शाम को मामला दर्ज कर लिया|

बताया जाता है कि कुछ तथाकथित लोगों के इशारे पर देररात अचानक सक्रिय हुई पुलिस रात्रि करीब बारह बजे पंकज के घर पहुंच,उन्हें सोते अवस्था में गंजी अंडरवियर पर ही पुलिस वाहन में बैठाकर रजखड़ कोतवाली लाकर पिटाई की और हवालात में डाल दिया| पुलिस का बर्बर रुख देख उनकी पत्नी व बच्चे डरते हुए मामले से शुभचिंतको को अवगत कराया| तो लोग मामला समझने के लिए कोतवाली पहुंचे,किन्तु सुरक्षा का हवाला देते हुए किसी को मुख्य गेट से अंदर जाकर उनसे मिलने नहीं दिया गया| इस पर नाराज लोग रात करीब एक बजे कोतवाल व सीओं के आवास पर पहुंचे|

पुलिस अधिकारीयों के प्रतिक्रिया के इन्तजार में करीब तीन बजे तक लोग गेट के बाहर डटे रहे| सोमवार को पौ फटने के साथ पुरानी कोतवाली के सामने लोग सड़क जाम कर हंगामा मचाना शुरू कर दिए| आक्रोशित भाजपा के नेताओं के साथ ही दुद्धी बार के अध्यक्ष रामपाल जौहरी व सिविल बार के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,राजकुमार अग्रहरि,कमल कुमार कानू समेत तमाम प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौके पर पहुंचे सीओ दद्दन प्रसाद गौंड से परिसर के अंदर वार्ता कर रहे थे,तो बाहर सैकड़ो की भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठे हुए थे|

करीब तीन घंटे तक चले हो हंगामे के बाद सीओ ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कारवाई का आश्वासन देते हुए, पंकज को जमानत पर रिहा कराया। तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ| उधर पंकज ने भी पेट्रोल पम्प कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर, कार्रवाई की मांग की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button