Crime

युवक की गोली मारकर हत्या

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में कथा पंडाल में सो रहे एक नवयुवक की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आवंलखेड़ा गांव में राजाराम (18) बौद्ध कथा पंडाल की स्टेज पर सो रहा था। आयोजन कमेटी के कुछ अन्य सदस्य भी यहां सोए हुए थे। आधी रात को गोली चलने की आवाज आई तो यहां सो रहे अन्य लड़के जाग गए। आंख खुली तो उन्होंने देखा कि राजाराम के सीने में गोली लगी हुई थी और वह बेसुध पड़ा था। आशंका है कि गोली लगते ही राजाराम की मौत हो गई। युवकों ने परिजनों को सूचना दी। राजाराम के चाचा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button