हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरूवार अपने घर से बाहर घरेलू सामान लेने के लिए निकली एक 13 साल की किशोरी पर मास्क लगाए तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों में से एक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।बाइक सवार युवक ने किशोरी की गर्दन और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये। किशोरी की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में लहूलुहान किशोरी को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में किशोरी और उसके परिजनों से जानकारी करके हमलावरों के बारे में ठोस जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है .(वार्ता)



