Crime

पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दे दी जान

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कौइरौना क्षेत्र के इनारगांव (सीतामढ़ी) में एक युवक ने पानी की टंकी से कूद कर जान दे दी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कोईरौना थाना के इनारगांव में जलापूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी से कूद कर 27 वर्षीय एक युवक ने गुरूवार देर शाम जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि वह शराब का आदी था। जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। विवाद के ही चलते पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। गुरुवार देर शाम वह पास की ग्राम सभा के इनारगांव में पहुंचकर पानी की टंकी चढ़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक उसने टंकी से छलांग लगा दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(वार्ता)

सरयू में स्नान कर सीधे रामलला के मंदिर पहुंच सकेंगे भक्त

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button