UP Live

अयोध्या में 38 लाख से अधिक पौधे लगाएगी योगी सरकार

अभियान में वन एवं अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे पौधे.औषधीय और फलदार पौधों की होगी सर्वाधिक संख्या.

अयोध्या । योगी सरकार बनने के बाद हर वर्ष प्रदेश में वृहद् पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर इस अभियान के लिए वन सहित सभी विभाग तैयारियों में जुट गये हैं। सरकार का जोर वायु को शुद्ध करके स्वच्छ ऑक्सीजन देने वाले फलदार और औषधीय गुण वाले पौधों को लगाने पर है। अयोध्या में इस साल 38 लाख 12 हजार 680 पौधे लगाने का लक्ष्य है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रख रही है। अयोध्या की आबोहवा को सुधारने के लिए सरकार पौधरोपण अभियान चलाने की तैयार कर रही है। इससे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। अयोध्या के वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया कि फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। इसमें सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण अभियान में भाग लेंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य हैं, उसकी सूची भी वन विभाग ने बना ली है। इस साल पौधरोपण में कई प्रजातियों के पौधे लगाने की योजना है। जनता की सहभागिता के लिए पौधे लगाने की इच्छुक जनता को भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है। हर घर एक पौधा देने की तैयारी है। जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले।

वर्ष 2024-25 में वन एंव वन्य जीव विभाग व अन्य विभागो का वृक्षारोपण का लक्ष्य

ग्राम्य विकास विभाग- 1378000
राजस्व विभाग- 115000
पंचायती राज विभाग – 139000
आवास विकास विभाग – 6000
औद्योगिक विकास – 7000
नगर विकास – 23000
लोक निर्माण विभाग – 13000
सिंचाई विभाग – 13000
कृषि विभाग – 276000
पशुपालन विभाग – 7000
सहकारिता विभाग – 6160
उद्योग विभाग – 10000
विद्युत विभाग – 5040
माध्यमिक शिक्षा – 8000
बेसिक शिक्षा – 14000
प्राविधिक शिक्षा – 5000
उच्च शिक्षा – 19000
श्रम विभाग – 3700
स्वास्थ्य विभाग – 10000
परिवहन विभाग – 3000
रेलवे विभाग – 12000
रक्षा विभाग – 8000
उद्यान विभाग – 169000
पुलिस विभाग – 7280
पर्यावरण विभाग – 248000
वन एंव वन्य जीव विभाग – 1310000

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button