Breaking News

महिला पुलिसकर्मी ने दिया मानवता का परिचय,लोगों ने सराहा

सोहनपुर, देवरिया । जिले के बनकटा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल धर्मशीला दूबे ने एक मां के साथ नंगे पाव बच्चे को देखकर खाना खिलाने के साथ बच्चे को जूता-मोजा खरीद कर पहनाकर ठंड से बचाने का सराहनीय कार्य किया है। महिला कांस्टेबल बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक पर ड्यूटी पर तैनात थी। तभी उन्होंने देखा कि एक मां अपने बच्चे को ठंड में ठिठुरते हुए जा रही है।

उन्होने तुरंत महिला को अपने पास बुलाया। महिला ने अपना दुखड़ा सुनाया। दुखड़ा सुनने के बाद महिला कांस्टेबल ने तुरंत खाना मंगवा कर खिलाया व उस बच्चे के लिए जुता मोजा खरीदकर पहनाया। जिसकी चर्चा पूरे बाजार में है। लोगो ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने ममता का परिचय देते हुए उस बच्चे को ठंड से बचने के लिए जूता मोजा खरीद कर पहनाकर सराहनीय कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button