सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर में सड़क हादसे मे एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
महिला सलेमपुर के सीएचसी से अपनी आंख का इलाज कराकर अपने बेटे के साथ घर जा रही थी तभी हादसें में महिला की मौत हो गयी वही उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत की खबर सुन कर घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत भाटपाररानी के वार्ड नंबर छः निवासी सूर्यमुखी देवी (44) पत्नी संजय कुशवाहा शनिवार को सुबह अपने बेटे के साथ अपनी आंख का इलाज करवाने सलेमपुर सीएचसी आई थी। इलाज करा कर वह वापस अपने घर लौट रही थी। अभी वह सलेमपुर ओवरब्रिज हरैया में पहुंची थी कि देवरिया की तरफ से तेज गति में आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला और उनका बेटा प्रिंस कुशवाहा गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। वहा उपस्थित आसपास के लोग दोनो को सलेमपुर सीएचसी पहुंचाएं जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही बुरी तरह से घायल प्रिंस कुशवाहा की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया, जहाँ प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है।