Crime

महिला ने मासूम बेटी संग अपार्टमेंट से कूदकर दी जान

16वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी 6 महीने की बेटी के साथ 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला ने मासूम बेटी संग अपार्टमेंट से कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बिसरख पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की उम्र 33 वर्ष थी. वहीं, उसकी बेटी करीब 6 महीने की थी. महिला की तबीयत ठीक नहीं थी और वह अवसाद से भी जूझ रही थी। मंगलवार देर रात उसने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की 16वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। वह अपनी बेटी को साथ लेकर कूदी थी। घटना में दोनों की मौत हो चुकी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button