Crime

हवाई अड्डे से 16 लाख के सोना संग महिला पकड़ी गई

वाराणसी। बाबतपुर हवाई अड्डे पर एक महिला को सोने के साथ अधिकारियों ने पकड़ लिया। बताया गया कि शारजाह से आ रही एक महिला के पास परफ्यूम की संदिग्‍ध बोतल मिली। स्‍कैनर से बोतल में भरे द्रव्‍य की जांच नहीं हो पाने पर कस्‍टम अधिकारियों ने उसे खोलकर जांचा तो उनके होश उड़ गए।

दरअसल किसी लेप के जरिए बोतल में कीमती सोना छिपा कर रखा गया था। जांच के दौरान सोने की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, सोने की कीमत बीस लाख रुपये से कम होने की वजह से विधिक कार्रवाई करते हुए सोने को जप्‍त कर लिया गया और महिला को छोड़ दिया गया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की शाम की उक्तघटना बताई गई।

Related Articles

Back to top button